(४) एक शब्द में उत्तर लिखो :
१. लँगड़ाकर चलने वाली
उत्तर: गैया
२. पत्ते झरा हुआ वृक्ष
उत्तरः पीपल
३. बदले से लगते हैं
उत्तर: सुर
४. जहाँ तिल रखने की जगह नहीं है
उत्तर: शहर.
भाषा बिंदु
पाठ्यपुस्तक के पाठों से विलोम और समानार्थी शब्द ढूंढकर उनकी सूची बनाओ और उनका
अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर : (१) विलोम शब्द:
(१) सुख - सुख के दिन सरदियों के दिन की भाँति कब समाप्त हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता ।
दुख - दुख के गरमियों की लंबी दोपहर के समान काटना मुश्किल हो जाता है।
(२) प्रश्न प्रश्नपत्र में पहला प्रश्न बड़ा कठिन था।
-
उत्तर - क्या तुमने सभी उत्तर एक बार फिर देख लिए?
(३) बूढ़ा - सड़क पर एक बूढ़ा भिखारी बैठा है।
जवान गाँव के कुछ जवान फौज में भर्ती हो गए हैं।
-
(४) पति - कल मेरी बहन के पति को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
पत्नी - हिडिंबा पांडव भीम की पत्नी थी।
(५) गाँव - हमारा गाँव गोदावरी नदी के किनारे है।
शहर- मुंबई शहर में दिनोंदिन भीड़ बढ़ती जा रही है।
(२) समानार्थी शब्द :
(१) पशुता -अच्छे ज्ञान से मनुष्य की पशुता कम हो जाती है।
पशुत्व नाखून बढ़ना पशुत्व की निशानी है।
(२) निर्लज्ज बात - बात पर पीटने पर बच्चे निर्लज्ज हो जाते है।
बेहया - नाखून बड़े बेहया होते हैं। बार-बार काटने पर भी बढ़ते रहते हैं।
(३) जवान - सुभाष जैसा जवान पूरे शहर में न था ।
युवा-युवा अवस्था में जोश अपनी चरम सीमा पर होता हैं।
(४) विवश -प्रकृति के कोप के समक्ष सब विवश हो जाते हैं।
बेबस - लगातार बारिश के कारण पूरा शहर बेबस नजर आ रहा था।
(५) क्रोध - क्रोध स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता ।
गुस्सा- बात-बात पर गुस्सा करना अच्छी आदत नहीं है।